फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो पक्षों के बीच जमीन कब्जे को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, निकले धारदार हथियार

Mon, 07 Apr 2025 12:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर लाठी-डंडे चले और धारदार हथियार निकल गए। जानकारी के अनुसार विवाद को लेकर मामला राजस्व अधिकारी और पुलिस अधिकारी के पास जानकारी दी जा चुकी थी लेकिन कोई कार्रवाई फिलहाल होती नजर नहीं आई जिसके बाद दोनो पक्ष सामने आ गए। 


 
विज्ञापन
मारपीट और विवाद के बाद धारदार हथियार लिए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन पर कब्जे के मामले में रविवार देर शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार से भी हमला करने का प्रयास किया गया। थाना क्षेत्र के सकरा रामपुर गांव में दो पक्षों के मध्य एक माह से अधिक समय से जमीनी विवाद चल रहा है, रविवार देर शाम विवाद इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष ने धाराधार हथियार लेकर पड़ोसी को मारने के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन


मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के करीब चार लोग है। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर थाने लेकर गई। गांव निवासी प्रेमचंद्र तिवारी और दिनेश चंद्र तिवारी के मध्य जमीनी विवाद महीनों से चल रहा है। राजस्व विभाग एवं पुलिस अधिकारी की उदासीनता से यह विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 

रविवार देर शाम प्रेमचन्द्र तिवारी ने पुलिस को प्रार्थना दिया बताया की पड़ोसी द्वारा रिवाल्वर और धाराधार हथियार से जान से मारने की नियत से उनके उपर हमला किया गया। खड़ी अरहर की फसल को जलाकर राख कर दिया। मेरी पत्नी को आग में जलाने की कोशिश की गई,जिसमें मेरी पत्नी का हाथ जल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस बाबत थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का कहना है की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद है। प्रार्थना पत्र मिला है, सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें