फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बधाई लेने के लिए क्षेत्र बंटवारे में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। उसराभादी गांव में बधाई लेने के क्षेत्र बंटवारे में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक किन्नर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मारपीट और पथराव की घटना में शीला किन्नर के सिर में चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसराभादी गांव में बधाई लेने के लिए क्षेत्र बंटवारे के दौरान गुलाबों और डाली जोशी के गुट के बीच विवाद हो गया था। बताया गया कि मामले को सुलझाने के लिए डाली जोशी गुट के कुछ लोग गुलाबों के आवास पर बातचीत करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। फिर पथराव शुरू हो गया। पथराव में डाली जोशी गुट की किन्नर शीला के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद डाली जोशी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किन्नर गुलाबों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें