फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरासत व किसान सम्मान निधि का समय से करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में धान खरीद की समीक्षा की गई। किसान सम्मान निधि और वरासत के मामलों का तत्काल निस्तारण करने को कहा गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि धान खरीद जनपद में 28 फरवरी तक चलेगा। हर किसान से धान न खरीदा जाएगा और खरीद में किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। बैठक में सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, डिप्टी आरएमओ महेश श्रीवास्तव व किसान उपस्थित रहे। डीएम ने किसानों से धान उपज के संबंध में जानकारी ली। कहा कि गांव-गांव में शिविर लगाकर केसीसी बनवाए जाएंगे तथा बचे किसान सम्मान निधि के पात्रों आवेदन कराया जाएगा। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गत वर्ष 27 दिसंबर तक 6441 किसानों से 41782 मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी। जबकि इस वर्ष अब तक 16137 किसानों से 76886 मीट्रिक टन धान खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें