मुफ्तीगंज। मुुफ्तीगंज स्थित राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डा. जय प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में बच्चों ने युवा संसद में डिजिटल इंडिया पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ लालब्रत यादव ने कहा कि ईमानदार और चरित्रवान व्कक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफल होता। संसद की कार्यवाही में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को तीन मिनट में अपनी बात रखने की हिदायत दी। पक्ष से अंकिता तिवारी , शालिनी गुप्ता ,शुभम सरोज ,निधि यादव , अजीत कुमार यादव ,कुसुम ,प्रियंका सोनी आदि ने कहा कि डिजिटल इंडिया हमारे लिए बहुत ही फायदे मंद है। डिजिटल पेमेंट से क्षण भर में पैसा विदेश से आ जाता है। हम घर बैठे ही लाइट विल पानी विल ,नौकरी व शिक्षा में आ लाइन फॉर्म भर सकते हैं। वही विपक्ष की तरफ से विकास यादव , अनुराग यादव ,साक्षी त्रिपाठी , वरुण ,शनि व शैलेश आदि ने अपना पक्ष रखा। कहा कि आज डिजटल सेक्राइम व आतंक वाद ज्यादा पनप रहा है। गलत फायदा उठाकर लोग बमबारी भी करते है। गरीब जो अशिक्षित है वह उसका मतलब ही नहीं समझ पाते । फ़ोन पर से पैसा भेजने पर सर्वर डाउन होने पर फंस जाता है। संसद की कार्यवाही खत्म होते ही मतदान कराया गया जो ध्वनि मत से पारित हो गया। इस अवसर पर वरुण सिंह ,रामप्रवेश सिंह ,राजेश सोनकर,हिमांशु सागर ,सुरजो दय भट्टाचार्य , अजय सिंह ,राजन यादव , मनोज कुमार ,अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।