फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में हो रहे राजनीतिक उथल-पुथल और हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जौनपुर में प्रबुद्ध समाज की ओर से शुक्रवार को बैठक की गई । विद्या भारती उत्तर प्रदेश पूर्वी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिव्यकान्त शुक्ल ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदू, सिख, जैन, ईसाई और पारसी समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कट्टरपंथियों द्वारा भारत के विरुद्ध भी दुष्प्रचार किया जा रहा है। कहा कि अगस्त में बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियों को असामाजिक तत्वों व कट्टरपंथियों द्वारा हवा दिया जाना शर्मनाक है। बैठक में इसकी निंदा की गई। इस मौके पर डॉ. अमरनाथ पांडेय, संदीप पांडेय, संजीव मिश्रा, महेंद्र,प्रमोद,चंचल डॉ. नरेंद्र पाठक, अतुल, संदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें