फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन ही बनाता है सफल इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत/जलालपुर। जिले के महाविद्यालयों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविरों का समापन हुआ। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिविर में मिले अनुभवों को साझा किया और उसे जीवन में उतारने का संकल्प लिया। केराकत के डॉ.राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में आयोजित समापन समारोह में प्राचार्य डॉ.रामकरन मिश्र ने कहा कि अनुशासन ही इंसान को सफल बनाता है। सात दिनों में जो कुछ भी ज्ञान दिया गया है, उस पर अमल करें तो एक अच्छा इंसान बन सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अजीत कुमार मिश्र ने सात दिन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि अब जरूरत है कि छात्र-छात्रा इसे अपने जीवन शैली में उतारें। इस मौके पर डॉ.जेपी पाठक, विकास पाठक, डॉ.नेहा कनौजिया, प्रियंका गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। उधर, जलालपुर के श्रीहरिदास पीजी कॉलेज लहंगपुर में शिविर के समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ.सभाजीत यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रा प्रतिभा, राधा, सविता यादव, सपना, गौरव ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्यअतिथि ने कहा कि यह शिविर नि:स्वार्थ भाव से अपने अंदर सेवा की भावना जागृत करता है। सामुदायिक सहभागिता से समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर रामकिशोर मौर्य, डॉ.कमल कुमार पटेल, अनिल कुमार पाल, डॉ.सभाजीत यादव, डॉ.सुनील कुमार, आरबी यादव, बालकृष्ण यादव, संतोष, रमेश, लालबहादुर, अजय, महेंद्र, बृजभान, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्यारेलाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें