वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड की परीक्षा में शामिल होने से वंचित छात्र मंगलवार को डीएम से मिले। नौजवान कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्र के नेतृत्व मेें मिले छात्रों ने डीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 432 छात्रों को बीएड की परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा रहा है। जब छात्रों का प्रवेश लिया गया है तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने से वंचित क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह कोई बताने वाला नहीं है। ज्ञापन देने वालों में रितेश यादव, विजय पांडेय, सद्दाम हुसैन, अजय, प्रेम मिश्र आदि थे।