फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिव्यांग छात्रा को मिली ई-ट्राइसाइकिल

विज्ञापन
दिव्यांग छात्रा को ट्राइसाइकिल देते महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह। स्वयं
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की हाईस्कूल टॉपर छात्रा सृष्टि सिंह को शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल दी गई। नगर के खरका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने छात्रा को ई-ट्राइसाइकिल सौंपी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उमरपुर वाजिदपुर निवासी सृष्टि सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग है। वह हाथ से चलने वाली ट्राइसाइकिल के सहारे विद्यालय आती-जाती थी। ट्राइसाइकिल चलाने में उसे परेशानी होती थी। कुछ समय पहले उन्होंने छात्रा को ट्राइसाइकिल से विद्यालय जाते देखा था। इसके बाद छात्रा के बारे में जानकारी लेने पर उसकी स्थिति का पता चला। परिजनों के अनुसार सृष्टि पढ़ाई के प्रति गंभीर है। उसकी मां भी कैंसर से पीड़ित हैं। ई-ट्राइसाइकिल मिलने से छात्रा को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत होने की उम्मीद है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्यामराज सिंह, संदीप सरोज, डॉ. विकास सिंह, पीयूष गुप्ता, अजीत सिंह, दिनेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें