फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 21 ब्लाॅकों में शिविर लगाकर खोजे जाएंगे दिव्यांगजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला दिव्यांग विभाग की ओर से 07 मई से 18 जुलाई तक सभी ब्लॉकों में शिविर लगाकर दिव्यांग खोजे जाएंगे। इस दौरान चिन्हित लाभार्थियों को सहायक उपकर, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर तथा जिनके पास हाथ पैर नहीं उनकों कृत्रिम हाथ पैर लगवाने के लिए पंजीयन कराया जाएगा। जिले में कुल करीब 65 हजार दिव्यांगजन है। जिसमें से 26125 पेंशन के लाभार्थी है जिनको प्रति माह एक हजार रुपये शासन की ओर से पेंशन दिया जा रहा है। अब जो दिव्यांग लाभार्थी योजनाओं से वंचित है। किसी कारण संबंधित कार्यालयों में नहीं पहुंच पा रहे है ऐसे लाभार्थियों का चिह्नांकन करने के लिए सभी 21 ब्लॉकों में अलग दिन शिविर लगाया जाएगा। शिविर में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी के अलावा चिकित्सक भी रहेंगे जिनके मौजूदगी में दिव्यांगों का परीक्षण कर उनका पंजीयन कराया जाएगा। जिसके बाद उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


इन ब्लॉक मुख्यालयों पर इस दिन लगाए जाएंगे शिविर -जौानपुर। रामनगर ब्लॉक मुख्यालय में 7 मई को, केराकत में 14 को, मुंगराबादशाहपुर में 16 को, बदलापुर ब्लॉक मुख्यालय पर 20 को, सिकरारा में 23 को, मडियाहूं में 27 मई को, जलालपुर में 30 को, शाहगंज में तीन जून को सुजानगंज में 6 जून को सिरकोनी में 10 जून को, बक्शा में 13 जून को, डोभी में 17 को बरसठी में 20 जून को, रामपुर में 24 जून को, खुटहन में 27 जून को, मुफ्तीगंज में एक जुलाई को मछलीशहर में 4 जुलाई को, करंजाकला में 8 जुलाई को, महराजगंज में 11 जुलाई को, धर्मापुर में 15 जुलाई को, सुइथाकला में 18 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर शिविर का आयोजन किया गया है।
दिव्यांगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सात जून से अलग-अलग दिन ब्लॉक मुख्यालयों पर शिविर का आयोजन किया गया है। जो दिव्यांगजन योजनाओं से वंचित है वे शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाए। -ध्रुव खाड़िया, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें