फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश 

Sat, 09 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी।
विज्ञापन
 डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गीन यूपी क्लीन यूपी के तहत होने वाले पौध रोपण की तैयारियों की समीक्षा की। जिसमें सभी जोनल मजिस्ट्रेटों को लेखपाल, सेक्रेटरी,  कानूनंगों व एडीओ को विधिवत प्रशिक्षण देने और बीडीओ को रिजर्व मजदूरों व जनोटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि पीडी कन्ट्रोल रूम की स्थापना के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती का कार्य पूरा कर लें। बीएसए द्वारा 143 वृक्षारोपण के स्थानों पर निकटम विद्यालय के अध्यापक एवं बच्चों को पौधरोपण करने में सहयोग कराया जाए।  

उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को होने वाले पौध रोपण के लिए कंट्रोल रुम बनाया गया है। जिसमें  12 बजे, दो बजे, चार बजे, पांच बजे, सात बजे और रात नौ बजे वृक्षारोपण की सूचना दिया जाए।
विज्ञापन


सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के अन्तर्गत जिले में 11 जुलाई को पौध रोपण किया जाना है। कुल 11 रेंजों में 143 साईट का चयन किया गया है।

इस कार्य के लिए  21 सेक्टर आधिकारी की तैनाती की गई है। बैठक में सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव,पीडी तेज प्रताप मिश्र, डीडीओ दयाराम, ज्वाइट मजिस्ट्रेट सतेन्द्र कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें