फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: चौकिया धाम महोत्सव में निरहुआ और आम्रपाली ने लूटी महफिल, ए राजा हमके जौनपुर घुमा दा...झूम उठे लोग

Fri, 27 Jan 2023 06:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पूर्वांचल में आस्था का केंद्र जौनपुर जिले में  मां शीतला चौकियां धाम में चल रहे तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव का अंतिम दिन यादगार रहा। आजमगढ़ सांसद व भोजपुरी अभिनेता-गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दूबे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन
आम्रपाली दूबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में आस्था का केंद्र जौनपुर जिले में  मां शीतला चौकियां धाम में चल रहे तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव का अंतिम दिन यादगार रहा। महोत्सव में गुरुवार देर शाम आजमगढ़ सांसद व भोजपुरी अभिनेता-गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दूबे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से महफिल लूट ली। उनके गीतों पर आधी रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। दिनेश लाल यादव के साथ अभिनेत्री आम्रपाली दूबे की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेताब नजर आई।

विज्ञापन


दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के हाथ में माइक थमाकर उत्साहित दर्शकों के सामने प्रस्तुति देने को कहा। जिस पर आम्रपाली दूबे ने ए राजा हमरा के जौनपुर घूमा दा...गीत शुरू किया तो लोग झूम उठे। 

20 साल पहले भी आए थे शीतला चौकिया धाम

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि वो पहली बार 20 साल पहले चौकिया धाम आए थे। उस वक्त उन्होंने मां के दरबार में पहली बार आइल दुवारे बाटी हे देवी माई..  गीत भी गाया था। उन्होंने फिर से वहीं गाना शुरू किया तो लोग मगन हो उठे। उन्होंने दो देवी गीत की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे को राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव व कार्यक्रम आयोजक आशीष माली ने माता की लाल चुनरी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ व आम्रपाली दूबे ने राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव के साथ शीतला चौकियां माता के दरबार में पहुचकर मत्था टेका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें