फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गांवों में खुलेगी ‘ज्ञान की डिजिटल खिड़की’, 346 पंचायतों को शासन की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब जिले के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थी भी डिजिटल लाइब्रेरी की मदद से अपनी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर निखार सकेंगे। शासन ने जिले की 346 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण के तहत डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण की हरी झंडी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 13.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले की कुल 1734 ग्राम पंचायतों में से पहले चरण के लिए 346 का चयन किया गया है। प्रत्येक लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए लगभग 4 लाख रुपये का बजट तय है। इसमें कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, हाई-स्पीड इंटरनेट और आरामदायक फर्नीचर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इस डिजिटल पहल का सबसे बड़ा लाभ उन युवाओं को मिलेगा, जो महंगी कोचिंग या शहरों की लाइब्रेरी की फीस नहीं भर सकते। यहां न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की ई-बुक्स मिलेंगी, बल्कि बच्चों के लिए इंटरएक्टिव लर्निंग एप और बाल साहित्य भी उपलब्ध होगा। बुजुर्गों के लिए समाचार पत्र, धार्मिक ग्रंथ और ऑडियो बुक्स की विशेष व्यवस्था की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में लाइब्रेरी के लिए हर महीने 500 से 1000 रुपये तक शुल्क देना पड़ता है। गांवों में यह सुविधा मिलने से अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम होगा और छात्रों को उच्चकोटि के लेखकों की किताबें और शोध पत्र एक क्लिक पर निशुल्क उपलब्ध हो सकेंगे। पहले चरण में शाहगंज में 113 गांवों में, सिकरारा में नौ, करंजाकला में एक, खुटहन में चार, धर्मापुर में 16, बरसठी में 76, मुंगराबादशाहपुर में 32, मड़ियाहूं में छह, बक्शा चार, केराकत में एक, रामपुर में 20, सुइथाकला में 24, बदलापुर में 10, जलालपुर 12, रामनगर में दो समेत कुल 346 डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें