फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदलापुर सीएचसी में खुली डिजिटल लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रविवार को सीएचसी में नवनिर्मित डिजिटल लैब का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि -विधान से पूजा कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड का नमूना देकर सीबीसी, लीवर फंक्शन, किडनी, लिपिड प्रोफाइल, शुगर आदि की जांच कराई। विधायक ने कहा कि सीएचसी में डिजिटल लैब खुलने से मरीजों को अब जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। जांच की जो सुविधा बड़े शहरों में उपलब्ध है वह अब सीएचसी में मिलेगी। बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीबों, पिछड़ों समेत हर तबके के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बना रही है। पहले यह सभी जांचें महंगे दाम पर बाहर ही होती थीं। अब यहां मुफ्त में होंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल इतने साधन संपन्न हो रहे हैं। ऐसे में मरीजों को अन्यत्र जाकर शोषण का शिकार नहीं होना पड़ेगा। स्वागत एवं आभार अधीक्षक डा. संजय दुबे ने किया। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, वैभव सिंह, श्रीनारायण तिवारी, डॉ. ऋचा दुबे, अभिषेक मोदनवाल, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामसहाय पांडेय व संचालन शिवपूजन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें