क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मीरपुर का बृहस्पतिवार को डायट प्राचार्य डॉ. राकेश सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा एक तथा कक्षा तीन के छात्रों से उन्होंने सवाल जवाब भी किया। सवालों का उचित जवाब देने पर कक्षा तीन के छात्र कृष को पुरस्कृत भी किया। इसके बाद उन्होंने रसोई में मिड डे मील के भोजन की गुणवत्ता को जानने के लिए खुद भोजन को चखा। इस दौरान उन्होंने भोजन बनाते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान देने तथा रसोई में छिपकली न नजर आए। इसका ध्यान देने की बात भी कहीं। डायट प्राचार्य ने विद्यालय में उपस्थित छात्रों की संख्या, छात्र उपस्थिति, डीबीटी कार्य को मानक के अनुरूप पाए जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह की तारीफ भी किया। विद्यालय में ऐसे ही शैक्षणिक वातावरण हमेशा बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कक्षा चार के छात्रों को योग भी करवाया। और शिक्षकों व छात्रों से विद्यालय को अतिशीघ्र निपुण बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह, अंजना सिंह, कुसुम मौर्या, ममता आदि मौजूद रहे।