फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डायरिया का कहर जारी, तीन बच्चे फिर चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी के जमुनीपुर मंगरमू गांव में रविवार को डायरिया के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। चार दिनों से मुसहर बस्ती में लगातार डायरिया के मरीज मिलने से बस्ती के लोग भयभीत हैं। तीसरे दिन फिर तीन बच्चे डायरिया की चपेट में आ गये। एक को इलाज के बाद घर भेजा गया जबकि दो बच्चों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयास के बावजूद डायरिया का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमुनीपुर गांव के मंगरमू वनवासी बस्ती में गुरुवार को करीब दो दर्जन लोग डायरिया की चपेट में आ गये। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज के साथ बस्ती में दवा आदि का छिड़काव कराया। शुक्रवार को फिर रात में छोटू और राजू भी डायरिया की चपेट में आ गए। दोनों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। शनिवार को वकील (5) , झगड़ू (8), दीपक (2) को लगातार उल्टी- दस्त की शिकायत पर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां दो लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोट

स्वास्थ्य विभाग की टीम की आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ता बस्ती की निगरानी में लगी हैं। बस्ती के आसपास गंदगी और दूषित पेयजल के साथ भोजन इसके मुख्य कारण हैं। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. अजय सिंह,चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें