फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनंजय सिंह नॉर्दर्न इंडिया का सबसे बड़ा डॉन : अभय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अयोध्या जिले के गोशाईगंज सीट से सपा विधायक व बाहुबली अभय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ। इस वीडियो में अभय सिंह जौनपुर के पूर्व सांसद व बाहुबलि धनंजय सिंह पर टिप्पणी करते नज़र आ रहे हैं। अभय सिंह ने धनंजय सिंह को नॉर्दर्न इंडिया का सबसे बड़ा डॉन बताया है।
विज्ञापन


दरअसल अभय सिंह ने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि धनंजय सिंह को किसी से डर नहीं है बल्कि धनंजय से सबको डर है। उसके ख़िलाफ अदालत ने 2018 में टिप्पणी की थी कि ऐसे आदमी को जेल के बाहर नहीं रहना चाहिए। उसके बाद से धनंजय के ऊपर एक के बाद एक मुकदमे लादे गए। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार धनंजय की बेल निरस्त कराए। अभय सिंह ने कहा कि उनके पास अदालत की टिप्पणी की कॉपी भी है। बता दें कि धनंजय अपहरण और रंगदारी के मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं। बीते शनिवार को ही धनंजय सिंह को जौनपुर जिला जेल से बरेली के सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें