फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने ढहाईनिर्माणाधीन दीवार

Sun, 15 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के खासनपुर मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल की निर्माणाधीन चहारदीवारी शनिवार की रात अराजक तत्वों ने ढहा दी। परिसर में स्थित वृक्ष के नीचे रखी गईं प्रतिमाओं को गिरा दिया। इसके बाद तनाव बढ़ गया। सुबह वाकये की जानकारी मिलते ही दो पक्ष आमने-सामने हो गए। लेकिन, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिया कालेज के पीछे स्थित खासनपुर मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी का निर्माण कार्य हफ्तेभर से चल रहा है। वार्ड सभासद की ओर से चहारदीवारी निर्माण के बाद परिसर के अंदर इंटरलाकिंग का काम कराया जाना है। चारों तरफ लगभग तीन से साढ़े तीन फुट ऊंची दीवार बना दी गई थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन दीवार गिरा दी। सुबह यह नजारा लोगों ने देखा तो भड़क गए। लोग मौके पर पहुंचे तो वृक्ष के नीचे रखी गईं प्रतिमाएं भी गिरी पड़ी मिलीं। इसके बाद माहौल बिगड़ने लगा। दो पक्षों के लोग लामबंद होने लगे। चहारदीवारी का निर्माण करा रहे खासनपुर वार्ड सभासद बसंत ने हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही कोतवाल सीबी सिंह और लाइनबाजार थानेदार एसपी तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एएसपी सिटी रामजीत सिंह यादव और सीओ सिटी अभिषेक सिंह भी पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। पुलिस की मौजूदगी में गिराई गई चहारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया गया। पुलिस ने इलाके के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। कोतवाल ने कहा कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें