फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गोमती में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 26 Nov 2015 12:58 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बुधवार को जिले में परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने गोमती के घाटों पर डुबकी लगाई। घाट पर हवन-पूजन हुआ।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार और धूप-दीप की खुशबू के बीच घाटों का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान सई-गोमती नदी के तट पर आयोजित राजेपुर त्रिमुहानी और सूरज घाट पर मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।सूरज घाट, विसर्जन, गोपी ,

हनुमान और गूलर घाट के अलावा बक्शा के नगरदास घाट आदि पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी पर बुधवार को आयोजित मेले में भी लोगों की भीड़ रही। गोमती और सई नदी के तटों पर
विज्ञापन


 ऐतिहासिक त्रिमुहानी मेले का आयोजन किया गया था। खुटहन संवाददाता के मुताबिक पिलकिछा स्थित गोमती के घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य लिया। सुबह से ही स्नानार्थियों की भीड़ जमा हो गई थी। इसी के साथ तिलवारी का प्रसिद्ध मेला भी शुरू हो गया। स्नान के बाद लोगों ने मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें