मुंगराबादशाहपुर। कटरा मोहल्ला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन मंगलवार को कथा व्यास आचार्य वीरेंद्र दुबे महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का मनोहारी और जीवंत वर्णन किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, बाल सखाओं के साथ प्रेम और गोपियों के संवाद के प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। इस दौरान मुख्य यजमान भोलानाथ केसरवानी व निर्मला देवी, रामगोपाल केसरी, कोमल केसरी, सुशांत केसरी पर लक्ष्मी जायसवाल, आलोक गुप्ता आदि रहे। संवाद