फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव के दरबार में पहुंचकर मत्था टेकने और जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए भोर में ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। भोर से लेकर दोपहर तक हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजते रहे। दोपहर बाद भीड़ थोड़ी कम हुई, लेकिन शाम को पुन: दर्शन-पूजन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जौनपुर शहर में छोटी काशी, कृषि भवन स्थित शिव मंदिर, गोमतेश्वर महादेव मंदिर शाही पुल के नीचे, उमरपुर जहगीराबाद स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। त्रिलोचन महादेव और गौरीशंकर धाम में आधी रात के बाद से जलाभिषेक शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

सुजानगंज: फरीदाबाद स्थित गौरीशंकर धाम में कांवड़ियों और शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। रविवार की देर शाम से ही कांवड़िया प्रयागराज से जल लेकर सुजानगंज पहुंच गए और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने रुकने के स्थान पर रात गुजारी। सुबह होते ही जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण तिवारी ने बताया की सुबह से लोग कतारबद्ध होकर दर्शन करते रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुजानगंज, मुंगरा बादशाहपुर, पवारा, महाराजगंज, समेत कई थानों की पुलिस भी लगी रही। सिंगरामऊ क्षेत्र के त्रिभुवन बाबा, गुदरनाथ धाम, झालियहवा बाबा धाम में लोगों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें