मुंगराबादशाहपुर के कमालपुर गांव में शक्ति दुर्गा पूजा समिति की तरफ से स्थापित की गई मां भगवती की आकर्षक प्रतिमा।
नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को भी देवी ब्रह्मचारिणी का दर्शन-पूजन किया गया। मां शीतला चौकिया धाम और मैहर मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही। भीड़ को देखते मंदिर पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।
शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों से भक्त मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। भोर में सफाई कर दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। भोर से मंदिर परिसर देवी के जयकारे से गूंजन लगे।
देवी आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र सोमवार को तीसरे दिन मां शीतला धाम चौकिया, मां मैहर मंदिर परमानतपुर में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। शाम के समय पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों पहुंच रहे हैं। शहर के ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, सिपाह, कोतवाली चौराहा,
अहियापुर, लाइन बाजार में स्थापित पूजा पंडाल देवी गीतों से गूंज रहे हैं। शहर में जाम की स्थिति न पैदा हो इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यस्था को पहले ही ठीक करने का निर्देश दे रखा है।