फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदलापुर में 33.82 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को अध्यक्ष सीमा सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में 33.82 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ। इसमें अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने पूर्व की कार्रवाई पढ़कर सुनाई।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना का 198 लाख, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना का 198 लाख, सीवरेज एवं जल निकासी योजना का 224.60 लाख, पेयजल व्यवस्था हेतु 158.58 लाख,नगरीय झील,तालाब पोखरा संरक्षण योजना का प्राप्त 50 लाख रुपये के कार्यों की स्वीकृति हुई। इसके अलावा महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना, महराजगंज व घनश्यामपुर रोड पर स्वागत द्वार, विभिन्न वार्डों में वाटर कूलर लगाए जाने पर सहमति बनी। साथ ही हॉस्पिटल,मैरेज हाल,होर्डिंग, बैनर पर टैक्स लगाने, नगर पंचायत कार्यालय में स्टोर रूम व शौचालय निर्माण, नगर में अवैध तालाब व भीटा से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित हुआ। विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने बताया कि सदस्यों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के चलते विकास कार्य नहीं हो पाने की शिकायत की गई। इसके लिए एसडीएम योगिता सिंह को सरकारी भूमि चिह्नित करके अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा। संचालन लिपिक सर्वेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर वैभव सिंह, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, सुशील उपाध्याय,लक्ष्मण सिंह,संदीप शुक्ला, हरिनाथ मौर्य, अजय शर्मा,संतोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें