फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासक तैनात, फिर भी 1240 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम पंचायतों में प्रशासक तैनात हुए 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक 1240 ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का डोंगल स्वीकृत नहीं हो पाया है। लिहाजा इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप है। न तो ग्राम पंचायत के खाते से धनराशि निकल पा रही और न ही कोई काम हो रहा। प्रशासक बार-बार मुख्यालय से पत्राचार कर रहे हैं, मगर स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

प्रधानों का कार्य 25 दिसंबर को समाप्त हो गया था। ग्राम प्रधानों की ओर से ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कई कार्य अधूरे रह गए थे। इन कार्यों को पूरा कराने और ग्राम पंचायतों में विकास के सुचारू संचालन के लिए एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायतों का प्रशासक तैनात कर दिया गया । इस दौरान 16 एडीओ पंचायत और चार एडीओ कोआपरेटिव को 1740 ग्राम पंचायतों का प्रशासक तैनात किया गया है, लेकिन जिला पंचायत विभाग की लापरवाही से 23 दिन बीत जाने के बाद भी सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। हालत यह है कि अभी तक मात्र 500 ग्राम पंचायतों में ही विकास कार्य शुरू हुआ है, लेकिन 1240 ग्राम पंचायतों में अभी विकास कार्य ठप है। कारण इन ग्राम पंचायतों में तैनात प्रशासक का डोंगल स्वीकृत नहीं हो पाया है, जिससे विकास कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
तीन ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में शुरू है विकास कार्य
जिले के 21 ब्लाकों में से तीन ब्लाक के ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्य शुरू हो गया है। इसमें महराजगंज, मछलीशहर व रामनगर है। इन ब्लाकों में मौजूद ग्राम पंचायतों में तैनात प्रशासक का डोंगल स्वीकृत हो गया है, जिससे विकास कार्य शुरू हो गया है। शेष अन्य ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में तैनात प्रशासक का डोंगल स्वीकृत नहीं हो पाने के कारण विकास कार्य ठप है।
विज्ञापन

चार ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में एडीओ कोआपरेटिव तैनात है प्रशासक
जौनपुर। एडीओ पंचायत की कमी के कारण चार ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में एडीओ कोआपरेटिव को तैनात किया गया है, जिसमें जलालपुर, सुईथाकला, शाहगंज व खुटहन ब्लाक है। इन ब्लाकों में प्रभारी एडीओ पंचायत तैनात हैं, जिसके कारण इन ब्लाकों के ग्राम पंचायतों का प्रशासक एडीओ कोआपरेटिव को बनाया गया है।
वर्जन...
ग्राम पंचायतों में तैनात प्रशासकों का डोंगल बैंक में स्वीकृत कराने के लिए सभी बीडीओ को दोबारा पत्र भेजा गया है, जिसमें शीघ्र डोंगल स्वीकृत कराने का निर्देश दिया गया है, जो बीडीओ प्रशासको का डोंगल स्वीकृत नहीं कराएगा, उनके विरूद्घ कार्रवाई करने की संस्तुति की जाएगी। -संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें