फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की एकता और सहयोग से ही होगा विकास : सुधीर गुप्ता

विज्ञापन
सम्मानित किए गए श्री कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल हलवाई समाज समिति लोग। संगठन
विज्ञापन
जौनपुर। श्रीकान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल हलवाई समाज समिति नगर जौनपुर की ओर से जबलपुर (मध्य प्रदेश), नागपुर (महाराष्ट्र) और पेंड्रा रोड (छत्तीसगढ़) से आए समाज के पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जबलपुर के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और सामंजस्य जरूरी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास में एकता और परस्पर सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। नगर अध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता जबलपुर, जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता जबलपुर, रितेश गुप्ता नागपुर, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, पंकज गुप्ता नागपुर, मनोज क्रांति गुप्ता छत्तीसगढ़, राजेश मोदनवाल कजंगांव का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सलाहकार जगन्नाथ मोदनवाल, उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल चौकियां, राजीव मोदनवाल, बृजेश मोदनवाल, विनोद मोदनवाल तारापुर, ज्ञानचंद मोदनवाल, वरिष्ठ महासचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष रविशंकर मोदनवाल, सह कोषाध्यक्ष शीतला प्रसाद, पूर्व युवा अध्यक्ष अमित मोदनवाल, पूर्व संगठन सचिव राधेश्याम मोदनवाल, राजेश मोदनवाल मड़ियाहूं, बबलू मड़ियाहूं सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महासचिव डॉ. अमित दयानाथ हलवाई ने अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें