फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर शिक्षा के विकास की कल्पना नहीं : कपिल मुनि

विज्ञापन
मुंगराबादशापुर उमर वैश्य समाज की बैठक में मंचासीन अतिथिगण। संवाद - फोटो : अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। उमर वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरमैन कपिल मुनि उमर वैश्य ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों का शिक्षित होना आवश्यक है। बगैर शिक्षा के समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। नगर स्थित एक हाल में मंगलवार को आयोजित अखिल भारतीय उमर वैश्य समाज की बैठक में उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए अखिल भारतीय उमर वैश्य समाज संगठन दृढ़ संकल्पित है। बैठक में उमर वैश्य समाज के विकास, महिला सशक्तीकरण व शिक्षा पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संतोष कुमार उमर वैश्य को वैश्य समाज का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में दूर दराज से आए स्वजातीय बंधुओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि उमर वैश्य एवं अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। माैके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्त राजू, राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. राकेश कुमार उमर वैश्य, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार उमर वैश्य (प्रतापगढ़) मीडिया प्रभारी संतोष गुप्त, श्याम सुंदर साह (कोलकाता), युवजन सभा के अध्यक्ष गौरव, सनी, महिला सभा की उपाध्यक्ष शीला उमर वैश्य, महामंत्री शीला उमर वैश्य, कोषाध्यक्ष रश्मी उमर वैश्य सहित उमर वैश्य समाज के स्वजातीय बंधु शामिल रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि उमर वैश्य ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री श्याम धर एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें