फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी दौड़ में देव गुप्ता तो मटकी फोड़ में अरमान रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के चौथे दिन सोमवार को रचना विशेष विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के मूक बधिर, मानसिक मंद बुद्घि और दृष्टिहीन बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान, जलेबी दौड़ में देव गुप्ता, केला दौड़ में कृष्णा सिंह, मेढक दौड़ में उत्कर्ष, सुई धागा दौड़ में खुशी, टाफी दौड़ में जानू गुप्ता, कुर्सी दौड़ में माही प्रजापति, मटकी फोड़ में अरमान अंसारी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लायंस क्लब जौनपुर सूरज के पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ त्रिपुंड भाष्कर मौर्य ने प्रतिभागी बच्चों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि क्लब के सचिव आनंद स्वरूप ने कहा कि इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव सहयोग प्रदान करना चाहिए। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक नसीम अख्तर और संचालन मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर लायंस क्लब के सदस्य सुशील स्वामी, ईश्वर चंद मोदनवाल, संतोष मौर्या, विकास साहू विक्की, मनीष श्रीवास्तव सहित विद्यालय के सभी प्रवक्ता और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें