जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक हुई। इस दौरान लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार में प्रयुक्त की जाने वाली संभावित सामग्रियों के दरों के निर्धारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से इस संदर्भ में उनके विचार जानने के पश्चात संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित सामग्रियों की सूची एवं उचित दर का निर्धारण कर अंतिम सूची से प्रशासन को अवगत कराएं।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, जिला विकास अधिकारी विजय यादव, सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी आदि रहे।