फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला योजना सदस्य के चुनाव को मतपत्रों के रंगों का हुआ निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना सदस्य पद के दो पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए 17 जून को नामांकन व 25 जून को मतदान होना है। ऐसे में जिला योजना सदस्य के अनारक्षित महिला के लिए नारंगी व अन्य पिछड़ा के लिए हरे रंग का मतपत्र होगा। इसमें मतदान करने वाले 208 मतदाताओं को दो मतपत्र दिए जाएंगे।नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में 17 जून को 11 बजे पूर्वांहन से चार बजे तक दाखिल किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच शाम चार बजे के बाद कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस लेना चाहता है तो वह 21 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक स्वयं उपस्थित होकर वापस ले सकता है। यदि निर्वाचन में मतदान आवश्यक हो तो मतदान 25 जून 2023 को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में मतगणना की जाएगी। एक निकाय से एक ही पद पर चुनाव व जीत मान्य होगी। जैसे नगर पालिका परिषद जौनपुर से कोई एक सदस्य चुना जाएगा तो दूसरा सदस्य दूसरे निकाय से चुना जाएगा। नामांकन न होने से सीट रिक्त मानी जाएगी।
विज्ञापन

जिला योजना सदस्य के अनारक्षित महिला व अन्य पिछड़ा वर्ग के दो पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इसमें मतपत्रों का निर्धारण किया जा चुका है। अनारक्षित महिला का नारंगी मतपत्र व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हरे रंग का मतपत्र दिया जाएगा। एक निकाय से एक ही सदस्य का चुनाव होगा। -राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें