फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में परेड की बताई गईं बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि में गणतंत्र दिवस परेड के लिए शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न महाविद्यालयों से आए 200 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। शिविर की शुरुआत वन्दे मातरम् गीत से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. समरदीप सक्सेना क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना, राजेश तिवारी युवा अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना रहे। डॉ. समरदीप सक्सेना ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेना प्रत्येक युवा के लिए गर्व और सम्मान की बात है। युवा अधिकारी राजेश तिवारी ने प्री आरडी परेड के बारे बताया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उठें समाज के लिए उठें-उठें, जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें-जगें। संचालन स्वयंसेवक अभिनव कीर्ति पांडेय, धन्यवाद डॉ. राजश्री सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें