फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बारिश के बाद भी 25 हजार लोगाें ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर लाइन बाजार, गांधी तिराहा, आंबेडकर तिराहा, कलेक्ट्रेट परिसर, जोगियापुर, सद्भावना पुल होते हुए शाही किले पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें करीब 25 हजार लोगाें ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के अलावा आम जन शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी और आंबेडकर तिराहे पर आंबेडकर की प्रतिमा तथा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर क्रांति स्तंभ, शहीद स्तंभ, सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के नारे लगाते हुए देश भक्ति और एकता का संदेश दिया। यात्रा में एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड, टीडी काॅलेज, बीआरपी इंटर काॅलेज, मो. हसन पीजी काॅलेज, जनक कुमारी इंटर काॅलेज, नेहरू बालोद्यान इंटर काॅलेज, हरिहर सिंह इंटर काॅलेज, शिया इंटर काॅलेज आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक झांकी भी निकाली। यात्रा के दौरान बारिश के बावजूद छात्र-छात्राओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि शिराजे हिंद के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, प्यारे बच्चों और नागरिकों ने इस पंक्ति को चरितार्थ कर दिया कि आंधी हो या तूफान, हम करेंगे वीरों का सम्मान। हम सब ने वीर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सपूतों को नमन किया, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शाही किले पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा में समूह की महिलाओं, किसानों, शिक्षकों और आमजन ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, नगर पालिका जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सीडीओ ध्रुव खाड़िया, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, सीआरओ अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, एएसपी आयुष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें