जौनपुर। उपमहानिरीक्षक (मुख्यालय) कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ डॉ. रामधनी रविवार को जिले में आए। उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के साथ उप महानिरीक्षक ने जेल के अंदर सीसीटीवी कैमरे, लेखा रजिस्टर, जेल चिकित्सालय आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने बंदी गृह में बैरक व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य और भोजन आदि की जानकारी ली। कौशल विकास प्रशिक्षण, वृद्ध बंदियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे।