जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा सोमवार को तहसील के एक ग्राम की भूमि का पट्टा कराने उप निबंध कार्यालय केराकत पहुंचे। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। नगर के कोतवाली चौराहे से लेकर तहसील कार्यालय तक भारी पुलिस बल की तैनात रही। पिंडरा वाराणसी-जौनपुर बाइपास मार्ग पर तहसील केराकत के विकासखंड जलालपुर के असबरन गांव के किसी भूमि स्वामी से कुछ वर्षों के लिए लीज (पट्टा) कराने उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे थे। तहसील जाने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए पुलिस ने वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया था। उनके उपनिबंधक कार्यालय से निकलने के बाद आवागमन बहाल हुआ। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि राज्यपाल के पुत्र केराकत रजिस्ट्री दफ्तर आए थे। खुद उनको जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। चूंकि मेरे क्षेत्र में आए थे तो सुरक्षा को दृष्टिगत रखते पुलिस गश्त लगा दी गई थी।