फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने सीडीपीओ का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। उपजिलाधिकारी केराकत माज अख्तर ने चुनाव संबंधित कार्य में लापरवाही बरतने पर सीडीपीओ अन्नपूर्णा राय का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। वहीं आदेश के बाद लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। आंगनबाड़ी कलावती देवी का नगर के एक वार्ड में बीएलओ की ड्यूटी लगी थी, लेकिन उसने न तो निर्वाचन संबंधित दस्तावेज प्राप्त किया और न ही कोई स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब दिया। जब एसडीएम की तरफ से सीडीपीओ को इस बारे में अवगत कराते हुए आंगनबाड़ी पर कार्रवाई करते हुए तत्काल एसडीएम कार्यालय सूचित करने का निर्देश दिया गया। जिस पर सीडीपीओ अन्नपूर्णा राय ने लापरवाही बरतते हुए न तो कोई कार्रवाई की और न ही स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब दिया। जिसके बाद एसडीएम ने अग्रिम आदेश तक सीडीपीओ के वेतन पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें