फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उपमुख्यमंत्री, उत्तराखंड के सीएम आज शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जिले में होंगे। दोनों नेता दो क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए शुक्रवार देर रात तक तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को बरसठी के सरसरा गांव के आम के बगीचे में जनसभा करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सुबह 11 बजे जौनपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12.40 बजे बरसठी ब्लॉक के बगल सरसरा गांव में उनकी सभा शुरू होगी। वह 1:45 बजे लखनऊ चले जाएंगे। भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. अजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उधर, सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के मैदान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। धायक रमेश मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें