फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डिपो को मिलीं 12 अनुबंधित बसें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी धूप व उमस में अब यात्रियों को बस स्टॉपों पर ज्यादा देर तक बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जौनपुर डिपो में बसों की संख्या बढ़ी है तो निश्चित रूप से इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा। अनुबंध पर आईं ये नई बसें शाहगंज-जौनपुर के साथ ही आजमगढ़, वाराणसी और मऊ रूट पर चलाईं जाएंगी।
विज्ञापन


जौनपुर डिपो में कुल बसों में से नौ बसों की स्थिति खराब होने के कारण उन्हें बेड़े से हटा दिया गया था। ऐसे में यहां बसों की संख्या 64 रह गई थी। इस वजह से विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई थी। जहां पहले आधे घंटे पर बसों को रवाना किया जाता था, उन रूटों पर समय बढ़कर एक घंटे हो गया था। इतना ही नहीं यदि कोई बस चुनाव आदि में चली गई तो और ज्यादा दिक्कत होती थी। उसी समस्या को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने 12 बसों को अनुबंध पर लिया है। इस तरह से अब बसों की संख्या 76 हो गई है।

-
जौनपुर डिपो का बढ़ेगा आय

डिपो से होकर संचालित होने वाली बसों की बदौलत प्रतिदिन करीब दस लाख रुपये का आय होता है। डिपो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन करीब नौ हजार यात्री आवागमन करते हैं। अब बसों की संख्या बढ़ने से आय में भी इजाफा होगा। यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ेंगी। अनुबंधित दो बसें जौनपुर-आजमगढ़ व मऊ रूट पर लगाई गई हैं। इसके अलावा 10 बसें जौनपुर-शाहगंज व वाराणसी के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन



जौनपुर डिपो को 12 अनुबंधित बसें मिली हैं। इससे अब बसों की संख्या बढ़कर 76 बसें हो गई हैं। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी। - अनिल श्रीवास्तव, डिपो इंचार्ज, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें