फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डेंगू संक्रमित इलाकों पर विभाग रखेगा नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू और मलेरिया के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिले के ऐसे क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है जिन इलाकों में डेंगू का संक्रमण अधिक होता है। पिछले साल जिले में 165 हाॅट स्पाॅट चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिले थे। विभाग ने अभियान चला कर जिले के संभावित क्षेत्रों का डाटा तैयार किया था। इसमें रामपुर, बदलापुर, मछलीशहर, सुजानगंज, सिकरारा, मुंगराबादशाहपुर समेत कुल 165 हाॅट स्पाॅट बनाए गए थे। इनमें से 13 अति संक्रमित क्षेत्र चिह्नित थे। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि ऐसे इलाकों पर नजर रखी जा रही है, जहां डेंगू का संक्रमण फैलने की संभावना है। इन इलाकों में पहले से सतर्कता बरती जाएगी।
एसीएमओ डा. राजीव कुमार यादव ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाब को ध्यान में रखकर विभाग पहले से तैयारी कर रहा है। सफाई के साथ ही एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया जा रहा है। बारिश के मौसम में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें