फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डेंगू की रफ्तार थमी, दो दिन बाद मिले दो मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों में डेंगू की रफ्तार थमी है। पहले जहां एक या दो डेंगू पीड़ित प्रतिदिन मिल रहे थे, वहीं पिछले तीन से चार दिनों में दो मरीज ही सामने आए हैं। दो दिन बाद दो नए मरीज मिले हैं। एक शहर और एक ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू पीड़ित चिह्नित किया गया है। इसके साथ ही जिले में जुलाई से दिसंबर तक डेंगू के मरीजों की संख्या 608 पहुंच गई है। नगर के छह मोहल्लों में डेंगू पीड़ित सबसे अधिक मिले हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि नगर क्षेत्र में सबसे अधिक डेंगू के मरीज मिले हैं। नगर क्षेत्र में अब तक डेंगू के 312 मरीज मिल चुके हैं। नगर के सिपाह मोहल्ले में 22, चौकियां में 20, चाचकपुर में 11, लाइन बाजार में 12, पुरानी बाजार में 13 और चितरसारी मोहल्ले में अब तक 15 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। इस साल आठ ब्लाॅकों में डेंगू का प्रकोप अधिक रहा। करंजाकला ब्लाॅक सबसे अधिक प्रभावित है। करंजाकला में अब तक 75 डेंगू पीड़ित मिले हैं। बदलापुर ब्लाॅक क्षेत्र में 29, खुटहन में 24, धर्मापुर में 24, सिरकोनी में 25, बक्शा में 14, शाहगंज सोंधी में 12 और मुंगराबादशाहपुर में 12 डेंगू पीड़ित मिले हैं।
अब तक मिले डेंगू के 608 मरीजों में से 581 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 22 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले सात दिनों में डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। डाॅ. अशोक यादव का कहना है कि ठंड बढ़ने से डेंगू की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें