चिरईगांव। चौबेपुर थाने क्षेत्र के रिंगरोड चौराहे के पास शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यह दुकान पहले वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग से छीतमपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर थी, जिसे कुछ माह पूर्व संदहा चौराहे के पास रिंगरोड पर स्थानांतरित कर दिया गया। प्रदर्शन में शामिल संदहां गांव की रीना देवी, सीमा, अनीता, खुशबू ने कहा कि दुकान खुलने के बाद राह चलना मुश्किल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान स्थानांतरित करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया। संवाद