जौनपुर-औड़िहार रेल मार्ग पर गंगौली स्टेशन के पास बनाए गए अंडर पास में लंबे समय से भरे बारिश के पानी के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीण नाराज हो गए और अंडरपास में पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इसी अंडरपास से गंगौली, अतरौरा, चौबाह, अजोरपुर, धरौरा, सहूरा, रामपुर, तरियारी आदि गांव के लोगों का आना-जाना होता है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जनप्रतिनिधि व रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेन्द्र कुमार यादव, एस यादव, हर्ष कुमार, अभिलाष, प्रांजल कृष्ण, पंधारी यादव, प्रवेश कुमार, जय प्रकाश, रमाशंकर, वीरेन्द्र यादव, सुभाष यादव, राजेश कुमार एवं सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।