फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय में कर्मचारियों की समस्या को लेकर हुई बैठक में कम पुरानी पेंशन बहाल करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डा. उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निजीकरण, संविदा और ठेकेदारी व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाए, राज्य कर्मचारियों को केंद्र की तरह भत्ता और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए, डिप्लोमा इंजीनियर्स की तरह सभी राज्य कर्मचारियों सुविधाएं दी जाए। 8, 16 और 24 वर्ष की सेवा पर तीन पदोन्नति वेतन मान अनुमन्य किया जाए। 50 साल की आयु पूरी कर चुके कर्मचारियों की स्क्रीनिंग व्यवस्था को बंद किया जाए। उपार्जित अवकाश के संचय में 300 दिन की सीलिंग समाप्त की जाए और सेवा निवृत्त अवकाश नकदीकरण की व्यवस्था की जाए। परिवहन निगम के कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाए।
इसके अलावा कर्मचारियों की समस्या से जुडी कई मांगों को रखा गया। बैठक में नर्सिंग, डिप्लोमा, एक्स-रे, संविदा कर्मचारी संघ, पशु चिकित्सा, बीएचडब्लू, एनएमए आदि के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डा. मनोज कुमार तिवारी, डा. अजय कुमार सिंह, डा. गुलाब चंद्र यादव, शारादा सिंह, रमेश चंद्र, साकेत प्रधान, भवनाथ यादव, शैलेंद्र सिंह, राम कुमार, राजेश यादव, रामचंद्र, सीमा सिंह, डा. आशुतोष पाठक, डा. कौशल त्रिपाठी, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. पीसी राव. कमला प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें