मुफ्तीगंज। क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव के पास अंडर पास बनाए जाने के लिए गांव के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। रेलवे दोहरीकरण कार्य के अंडर नहीं बनाया जा रहे है। जिसे लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रास्ता नहीं बनाया गया लोगों के लिए आवागमन की समस्या खड़ी हो जाएगी। लोग जिले के कई हिस्सों से कट जाएंगे। विभाग के जेई ने आश्वासन दिया था कि दोहरीकरण के दौरान आवागमन के लिए अंडर पास की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन रास्ता नहीं बनाया गया।
रास्ते की मांग को लेकर 14 जनवरी को भी गांव को लोगों ने धरना दिया था। शुक्रवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा। गांव के लोगों का कहना है कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो निर्माण कार्य बंद करा दिया जाएगा। ग्रामीण दो दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन रेलवे विभाग का अधिकारी उनसे बात करने के लिए नहीं आया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे विभाग के अधिकारी ने इस्टीमेट बनाया गया है वह भी पास हो गया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते रास्ता अवरूद्ध किया जा रहा है। पहले से कागज में 27 सी और 26 सी के नाम से रास्ता पास था। जब यह छोटी रेलवे लाइन थी। जब अमान परिवर्तन हुआ तो 26 सी की रास्ता भी बंद कर दिया गया अब दोहरीकरण हो जाएगा तो रास्ता किसी तरफ से नहीं रह जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि रात में किसी कि अचानक तबीयत खराब होने पर तीन किलो मीटर का चक्कर लगाना पडेगा।