फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। मुफ्तीगंज ब्लॉक के उदियासन उर्फ मुफ्तीगंज बाजार में चलने वाली देशी और विदेशी शराब की दुकान का स्थानांतरण ठेकेदार और आबकारी विभाग की ओर से बगल के गांव भोगीपट्टी में किया जा रहा है। जैसे की इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली शनिवार को सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय केराकत का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे। ग्रामीणों ने शराब के ठेके का अपने ग्राम सभा भोगीपट्टी में ट्रांसफर करने का विरोध करते हुए डीएम को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम केराकत को सौंपा।
विज्ञापन


गांव के विकास तिवारी ने बताया कि जहां शराब का ठेका खोले जाने के लिए जगह चि़ह्नित की गई है वह जगह हमारे गांव के मध्य घनी आबादी वाला हिस्सा है जहां लोग परिवार के साथ रहते हैं। बगल में ही स्कूल भी है। जहां मानक और नियमों की अनदेखी करते हुए उदियासन गांव के नाम से आवंटित शराब की दुकान को गलत तरीके से भोगीपट्टी में खोलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर हीरालाल, विकास तिवारी, सत्य प्रकाश चौहान, अभयराज प्रजापति, बोधन मिश्रा, सतीशचंद तिवारी, रामरेखा चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें