जिला अस्पताल में अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि उन्हें रेसिडेंट प्रदान किया जाए। अभी तक उन्हें चार महीने का वेतन नहीं मिला है। सिद्दीकपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डाक्टरों ने आरोप लगाया कि सभी जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन हमें वेतन नहीं दिया जा रहा है। हाजिरी लगाने में भी मनमानी की जा रही है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्य करने के बाद भी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करने दिया जा रहा है। इस दौरान डाक्टरों ने आवास न मिलने की भी पीड़ा सुनाई। इसके साथ ही यह भी कहा कि सुविधाओं की मांग करने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से सस्पेंड करने की धमकी दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी संचालित न होने के कारण इन्हें जिला अस्पताल अटैच किया गया है। स्वीपर के द्वारा फोटोग्राफी कर अटेंडेंस ली जाती है।