फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं सरसों के तेल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में जंघई स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम मछलीशहर को संबोधित ज्ञापन भी जंघई चौकी इंचार्ज जनार्दन यादव को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने किसानों को सस्ते दामों पर पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस उपलब्ध कराने, सरसों व रिफाइंड तेल के मूल्य में वृद्धि पर रोक लगाने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, पिछला बकाया बिजली बिल माफ करने की मांग की। उन्होंने मुंगराबादशाहपुर से बलियापुर होते हुए जंघई स्टेशन तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने, जंघई स्टेशन परिसर प्लेटफार्म पर व्याप्त गंदगी की नियमित सफाई कराने, स्टेशन के पूर्वी तरफ ओवरब्रिज का निर्माण कराने की भी मांग की। प्रदर्शन में सोमनाथ यादव, कमलेश गौतम, जयप्रकाश पटेल, शैलेश विश्वकर्मा, बाबूराम, संजय गौतम, धर्मराज पटेल, खलील, अमरनाथ यादव, मेवालाल, फूलचंद, रईस, नजमा, नूतन, मीरा, सविता पटेल, कलावती, शीला देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें