फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर टीडी कालेज में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। छात्र नेता रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में लामबंद हुए छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ का चुनाव कराने की मांग की। छात्र कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस ने धरने पर बैठे छात्रों को खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन जान-बूझकर चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन प्राचार्य छात्र हितों की अनदेखी कर रहे हैं। चेतावनी दी कि शीघ्र ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती है तो छात्र नेता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर विशाल यादव, अमित शुक्ला, धीरज यादव, निखिल, नीरज, सूरज यादव, अर्पित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें