फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए जुलूस निकालकर प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। गुब्बारे के गुच्छे के जरिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। मांग पत्र में पुरानी पेंशन बहाली एवं सफाई कर्मचारियों को सेवा नियमावली बनाए जाने एवं प्रमोशन के अवसर दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी आंबेडकर तिराहा पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर गुब्बारे के दो गुच्छों में बांधकर पत्र को आसमान में छोड़ दिया। संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, जिला मंत्री शिवकुमार यादव ने कहा कि सरकार को हमारी मांगों को पूरा कर देना चाहिए। सेवा नियमावली बनाए जाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। 14 वर्ष की सेवा के बाद भी पदोन्नति का अवसर नहीं मिल रहा है। सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है। यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 2024 के चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जुलूस के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह एवं ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि मांगें जायज हैं। जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज यादव, अशोक गौतम ने बुढ़ापे की लाठी को वापस करने की मांग की। इस अवसर पर अंजू, रीता गौतम, बिंदु पाल, इंदु देवी, प्रमिला गुप्ता, सुनीता मौर्य, समरनाथ यादव, सर्वेश मौर्य, अनिल कुमार यादव, सुनील राव, रामअजोर नागर, पृथ्वीपाल विश्वकर्मा, रमापति यादव, बीके शर्मा आदि मौजूद रहे। शिवकुमार यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें