फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्यालयों के विलय के विरोध में खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा ने विद्यालयों के विलय के विरोध में खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संयोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि जिस कमी से बच्चों की संख्या घट रही है उसे सरकार छिपा रही है। संजय सिंह ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के दिशा-निर्देश पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा युवा खेल व कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, विधायक लकी यादव व पूर्व विधायक जफराबाद डाॅ.हरेंद्र प्रसाद सिंह को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संजय कुमार सिंह ने कहा कि आदेश वापस नहीं लिया गया तो शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। सत्य प्रकाश मिश्र ने कहा स्कूल देश की धरोहर है। स्कूलों पर शिक्षकों की कमी की वजह से बच्चों की संख्या घट रही है। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि शासन प्रशासन द्वारा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक शोभनाथ यादव, रवि प्रकाश, दिनेश दुबे, राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंद स्कूल में बच्चों को बुलाकर अभिभावकों ने चलाई क्लास
बदलापुर। सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष समिति के लोगों ने विद्यालय समायोजित होने के विरोध में खुद क्लास चलाकर बुधवार को पठन-पाठन कराया। जूनियर हाईस्कूल पहितियापुर को छात्र कम होने के चलते अन्यत्र समायोजित कर दिया गया है। इसके विरोध में ग्रामीण एक सप्ताह से मुखर है। ज्ञापन व प्रदर्शन के माध्यम से स्कूल विलय का विरोध करते चले आ रहे है। कहीं सुनवाई न होने पर बच्चों को बंद स्कूल में बुलाकर खुद पढ़ाई शुरू कर दिया है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय जहां मर्ज किया गया है। उसकी दूरी दो किमी से अधिक है और हाईवे से जाना पड़ेगा। इसके चलते बच्चे न तो समायोजित विद्यालय जाने को तैयार है और न ही अभिभावक रिस्क लेना चाहते है। इसके चलते संघर्ष समिति ने खुद बच्चों को पढ़ाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर शिशिर दुबे, अशोक खरवार, मनीष मिश्र, संजय यादव, रामशृंगार दुबे, संतोष प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
सरकारी विद्यालय बंद करने के विरोध में आप ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
जौनपुर। जिले में बद हो रहे सरकारी स्कूलों के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में सरकार के आदेश की प्रतियां जलाई। जिला प्रशासन को ज्ञापन कर सरकार से आदेश को वापस लेने की मांग की।पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने कहा कि सरकार बड़ी मात्रा में पाठशाला बंद कर रही है और उससे कहीं अधिक मात्रा में मधुशालाएं खोली रही हैं। सरकार ने 26 हज़ार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिया है। अब 27 हज़ार से ज्यादा स्कूल फिर से बंद करने की योजना है। जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि जौनपुर में अब तक पहले चरण में 57 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, विजय सिंह बागी, अनीता मिश्रा, वंदना मिश्रा, सूर्य नारायण सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें