फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर जरौना स्टेशन पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के जंघई जौनपुर रेल मार्ग पर स्थित जरौना रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने एजे पैसेंजर ट्रेन की समय सारिणी में बदलाव और सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉप की मांग की। इस दौरान रेलवे लाइन पर कई यात्रियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कोरोना संकट के दौरान रेल विभाग ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे रेलवे ने कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया, वहीं पैसेंजर ट्रेनों का समय में बदलाव कर दिया गया। अन्ना ने कहा कि प्रयागराज संगम से जौनपुर आने-जाने वाली ट्रेन के समय में बदलाव होने से जिला तक पहुंचने में दोपहर हो जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि यदि एजे पैसेंजर व सुहेलदेव एक्सप्रेस का स्टॉप नहीं होता तो रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों कर्मचारियों की होगी। ग्रामीण यात्रियों का कहना हैं कि पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव के चलते ,छात्रों, दिव्यांगजनों, कचहरी, दिवानी, चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर आने जाने वालें यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी इंचार्ज जंघई जेपी बहुगुणा ने बताया कि रेलवे लाइन पर बयानबाजी करना कानूनन जुर्म है। यदि कोई ट्रेन प्रभावित होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें