फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चौरा माता मंदिर का चबूतरा गिरने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। नगर पंचायत में स्थित मोहल्ला चक महमूद में मछली पालन के लिए तालाब खोदे जाने के कारण गांव के चौरा माता मंदिर का चबूतरा गिर गया। चबूतरा गिरने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया।गांव के लोगों का आरोप है कि तालाब खोदवान वाले से कई बार शिकायत की गई थी कि मंदिर के बगल खोदाई न कराई जाए। नहीं तो चबूतरा गिर सकता है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को गांव की तमाम महिला और पुरुष सुबह मंदिर के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची जफराबाद पुलिस को ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर तालाब को पटवाने तथा पक्की नाप कराने की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर गांव वाले शांत हुए। मोहल्ला निवासी अजहर शाह ऊर्फ रिंकू ने कुछ वर्ष पहले गांव के चौरा मंदिर के चबूतरे के किनारे मछली पालने के लिए तालाब खोदवा दिया। तालाब से सटा चौरा माता मंदिर का चबूतरा बरसात में टूट कर गिर गया। कई पीढ़ी से इस स्थान पर चौरा माता की पूजन करते हैं। शनिवार को सुबह पूजन करने वाले ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। थाना अध्यक्ष जाफराबाद जय प्रकाश यादव ने कहा कि तालाब खोदवाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। गांव वालों को समझा बूझकर शांत कराया गया है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारी तथा लेखपाल को दे दी गई है। नाप हो जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें