फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है। किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते हर आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अधिवक्ता पूर्व बार काउंसिल कलेक्ट्रेट अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पर विगत दिनों अपराधियों ने हमला कर दिया। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। किसानों को धान की रोपाई के बाद यूरिया की व्यवस्था सरकार नहीं दे पा रही है। बाजार में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। किसानों के लिए उर्वरक, बीज की उचित व्यवस्था सरकार कराए। शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा कि जिले मे कानून व्यवस्था नहीं सुधरती है तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होंगा। इस अवसर पर डॉ. राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, राजन तिवारी एडवोकेट, विकास तिवारी, नीरज राय, विशाल सिंह हुकुम, महमूद अंसारी, बबलू राईन, अनिल सोनकर, नीलम साहू, शैलेन्द्र सिंह, शिव राय, निसार इलाही, प्रवीण सिंह, बब्बी खा, तौकीर खान दिल्लू, राजीव निषाद, राजकुमार निषाद, संदीप सोनकर, अमीष श्रीवास्तव ,अशरफ अली ,मोहम्मद अशरफ, इश्तियाक अहमद, धीरेंद्र गौंड़, साजिद, इकबाल हुसैन आदि मौजूद रहे। संचालन आजम जैदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें